फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री गोपाल दास नीरज को मिला सम्मान

Thu, 02 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पद्मश्री गोपाल दास नीरज को सम्मानित करते चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जो बड़ों का सम्मान करता है, समाज उनका सम्मान करता है। बड़ों के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है। यह बात माउंट लिट्रा जी स्कूल इटावा के प्रांगण में आयोजित मां सावित्री देवी स्मृति सम्मान समारोह व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर के बाद मां बाप का ही सम्मान सर्वोपरि है जो ऐसा नहीं करते हैं वह पीछे रह जाते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पद्मविभूषण गोपाल दास नीरज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने कहा कि देश की सेवा और सरकार का मनोबल बढ़ाने में राष्ट्र कवियों का सराहनीय योगदान रहा है। पीसीएफ  चेयरमैन आदित्य यादव ने आहुतियां दीं। पद्मविभूषण गोपाल दास नीरज,  संतोष यादव, गीतकार संगीत कार प्रवीण भारद्वाज, पत्रकार योगिता यादव, रंजिता सिंह, रूड़की से कृषक आंदोलन कर्ता व लेखिका अनुराधा शर्मा और इटावा रत्न से विभूषित पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षक राजीव चौहान को माउंट लिट्रा जी स्कूल परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का बसरेहर ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने शुभारंभ किया। हास्य कवि रमेश मुस्कान, डा. भावना तिवारी, गजेंद्र सोलंकी, सबाबलरामपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, रमेश शर्मा, प्रदीप चौबे व युवा कवि कुमार मनोज ने रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें