सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी चौराहे पर पीएसी बस की सामने से आ रही प्राइवेट बस से भिड़ंत हो गई। इससे पीएसी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना से चौराहे के आसपास अफरातफरी मची रही।
शनिवार की दोपहर एक प्राइवेट बस सवारियां लादकर आगरा जा रही थी। एसएसपी चौराहे पर प्राइवेट बस के चालक ने गलत साइड से बस मोड़ दी और सिविल लाइन थाने की ओर से आ रही पीएसी बस से जा भिड़ी। हादसे में पीएसी बस का परिचालक साइड का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद प्राइवेट बस का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे से प्राइवेट बस में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर आई सिविल लाइन थाना पुलिस ने सड़क पर खड़ी पीएसी बस को साइड में खड़ा कराया, साथ ही प्राइवेट बस को कब्जे में लिया। जिस वक्त हादसा हुआ, पीएसी की बस खाली थी।