फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुख्य मार्ग पर फंसा ओवर लोड ट्रैक्टर, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बे में ओवरलोड वाहनों की समस्या यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बनी हुई है। आए दिन ओवरलोड वाहन कस्बे के प्रमुख मार्ग पर आ जाते हैं जिनके कारण कई बार घंटों तक जाम लगा रहता है। गुरुवार दोपहर को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भूसे से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर यहां पर आ गया। इससे कस्बे के प्रमुख मार्ग पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा भूसा लदा होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग के पास बीच रास्ते में ही फँस गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कई राहगीरों समेत छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को किसी तरह यहां से निकलवाया गया। लोगों का कहना है कि कस्बे में ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन जाम और हादसे की स्थिति बनती रहती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की, जिससे कस्बे के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें