फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग स्थित भोली चौराहा पर मंगलवार तड़के अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर स्थित भोली चौराहा पर मंगलवार को तड़के करीब 5:15 बजे आम लाद कर भरथना की ओर जा रही अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो के ऊसराहार की ओर मुड़ने के दौरान हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार रूपरानी उर्फ कृष्णा देवी (60) पत्नी रूपलाल, उनका पुत्र संतोष कुमार (45) निवासी सलेमपुर छिबरामऊ, कन्नौज, पुत्री ममता देवी (35) पत्नी अवधेश निवासी अगौस, थाना इंदरगढ़, कन्नौज समेत ऑटो चालक आनंद माथुर (38) निवासी रमायन भरथना घायल हो गए। आसपास लोगो की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया जबकि टक्कर लगते ही पिकअप चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल कृष्णा देवी उर्फ रूपरानी, संतोष कुमार समेत ममता देवी को सैफई रेफर किया गया।
सैफई पहुंचने पर रूपरानी उर्फ कृष्णा देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। घायल ऑटो चालक को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मृतका के रमायन गांव निवासी रिश्तेदार संजीव ने बताया कि बड़े भाई हरविलास की सास रूपरानी अपने पुत्र संतोष, विवाहिता पुत्री ममता के साथ सोमवार को घर आई थीं, सभी लोग मंगलवार की सुबह ऑटो से वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें