फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : 17 करोड़ की बकायेदारी में सिर्फ 15 लाख जमा हो सके

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के तहत चकरनगर, हनुमंतपुरा, भरेह, बिठौली, बिधुत उपकेंद्र पर कुल 7724 विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से पात्र पाया गया। इनमें वे उपभोक्ता भी शामिल हैं जिनके कनेक्शन पहले ही कट चुके हैं और जिन पर अब भी धनराशि बकाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, छूट हटाने के बाद कुल बकाया लगभग 17 करोड़ रुपये आंका गया था। हालांकि योजना लागू होने के दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 3100 उपभोक्ताओं ने ही इसका लाभ उठाते हुए भुगतान कराया है जिससे करीब तीन करोड़ 15 लाख रुपये ही जमा हो सके हैं।
विज्ञापन


एसडीओ अजयपाल गौतम ने बताया कि पांच फरवरी तक मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जबकि इसके बाद यह छूट घटकर 15 प्रतिशत रह जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अगले दो दिनों में अधिक से अधिक लोग पंजीकरण कराकर भुगतान करें, ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना की अवधि समाप्त होने के बाद बकायेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कनेक्शन काटने और एफआईआर जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं से समय रहते बकाया निस्तारित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें