फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मालगाड़ी के नीचे से निकल रही महिला के पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा जंक्शन पर मंगलवार दोपहर माल गोदाम के पास फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सरिता सैनी (40) मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान मालगाड़ी के चलने से महिला के पैर कट गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर महिला को गंभीर हालत में निकालकर आरपीएफ व जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल महिला के पति प्रदीप सैनी उसको आगरा लेकर चले गए। जीआरपी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मालगाड़ी से चावल उतर रहे थे। इस दौरान महिला ने मालगाड़ी से निकलने की कोशिश की। मालगाड़ी के चलने पर वह इसकी चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें