इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित और शहर महामंत्री ओम रतन कश्यप ने कमेटी का विस्तार किया। इसमें उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, अमित कुमार तिवारी आशीष मेडिकल, प्रमिला पालीवाल, आलोक गुप्ता, प्रदीप सोनी पोद्दार, सचिव के पद पर विपिन कुमार कुशवाहा, नमित अग्रवाल, सरताज अहमद, अविनाश चौरसिया, रिंकू जैन सहित संगठन मंत्री के पद पर जैनुल आब्दीन को नियुक्त किया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, उपाध्यक्ष वीके वर्मा, महामंत्री शैलेश जैन, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, विरला शाक्य, रिंकू यादव, अंकुर अग्रवाल, विशाल गुप्ता, मोहम्मद जफरुद्दीन, शशि भूषण सिंह चौहान, शिव कुमार चौहान, सुनील चौहान, अभिषेक गुप्ता, उमेश राजपूत, आरएस यादव, अखिलेश शर्मा आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।