फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा ने जीता कांस्य पदक

Sun, 01 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सैफई के चंदगी राम स्टेडियम में कांस्य पदक जीतने वाली हाकी उड़ीसा की टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में आयोजित छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के लिए उड़ीसा एवं एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के  मध्य मैच खेला गया, जिसमें उड़ीसा ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। आज की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इटावा डॉ. नितिन बंसल रहे।
विज्ञापन


 
यह चैम्पियनशिप अब तक की सबसे बड़ी सीनियर नेशनल हाकी चैंपियनशिप है,  जिसमें 51 टीमों ने प्रतिभाग  किया। फाइनल मैच तक 100 मैच खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में हाकी इंडिया के चयनकर्ता डा. आरपी सिंह ने सीनियर इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ी चयन किए।


इस चैंपियनशिप का 100वां (फाइनल) मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पंजाब के मध्य रविवार को सुबह आठ बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री राम सकल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि हाकी इंडिया के सचिव  मुस्ताक अहमद, कोषाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह, सचिव राजस्थान हाकी  अरुण कुमार सारस्वत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें