लॉकडाउन की वजह से देरी से शुरू हुई गेहूं की खरीद का असर नजर आने लगा है। 15 जून तक 62 क्रय केंद्रों पर महज 61.94 फीसदी गेहूं की खरीद हो पाई है। शासन ने जिले को इस साल 56500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया था। अब खरीद का समय 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जिले में 62 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार की 6 एजेंसियां खरीद कर रही हैं।
56500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 34995.585 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। यह खरीद 7601 किसानों से 15 अप्रैल से 15 जून के बीच की गई है। अब खरीद का समय 30 जून का समय बढ़ा दिया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग के पांच केंद्रों पर 5373 मीट्रिक टन खरीद हुई।
पीसीएफ के 50 केंद्रों पर 24304.335 मीट्रिक टन खरीद हुई।
यूपी एग्रो के दो केंद्रों पर 1134.550 मीट्रिक टन खरीद हुई।
कर्मचारी कल्याण निगम के दो केंद्रों पर 1024.800 मीट्रिक टन खरीद हुई।
यूपीएसएस के दो केंद्रों पर 1866.250 मीट्रिक टन खरीद हुई।
भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर 1292.650 मीट्रिक टन खरीद हुई।