फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा बनकर की 15 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। साइबर ठग ने फोन पर यूवती को अपना जीजा बताया 15 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा एक हजार रुपये मांगे तो युवती को शक हो गया और उसने बहन को फोन किया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। युवती की तहरीर पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोठी कैस्त गांव की प्रिया गुप्ता (22 ) पुत्री स्व. हरिओम गुप्ता के मोबाइल पर सोमवार को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा जीजा बोल रहा हूं। फोन खराब हो जाने के कारण दूसरे नंबर से फोन कर रहा हूं। मेरे अकॉउंट से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, तुम्हें लिंक भेज रहा हूं, उस पर क्लिक करके 15 हजार रुपये अपने अकॉउंट से ट्रांसफर कर दो।
प्रिया ने 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। प्रिया ने दोबारा फोन किया तो उससे कहा कि एक हजार रुपये और भेजो, तो मेरा खाता चालू हो जाएगा। फिर मैं तुम्हारे 15 हजार रुपये भेज देता हूं। प्रिया ने बहन को फोन किया तब ठगी का पता चला। उसने सायबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सायबर सेल ने कॉलिंग नंबर को ट्रेस कर लिया है। नगर में एक साल में 12 से अधिक लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें