इटावा। रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या 287 हो गई है। सात महिलाओं समेत 16 नए संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 13844 हो गई है।
रविवार को 12 मरीज स्वस्थ हुए। सक्रिय केसों की संख्या 122 है। जून के छह दिन में पांच संक्रमितों की मृत्यु हुई और 15 महिलाओं समेत 59 नए संक्रमित मिले, जबकि 153 संक्रमित ठीक हुए। बात कोरोना जांच की करें तो इन छह दिनों में 26680 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को जिले में 3789 लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान 2375 लोगों की एंटीजन एवं 1411 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। अब तक जिले में 6 लाख 43 हजार 439 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
े