जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए।
इटावा तहसील के सामने से जा रहे दर्दराम पुत्र शौकीराम निवासी बढ़पुरा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तेजेंद्र पुत्र बलवीर सिंह, बॉबी पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मलेपुरा थाना इकदिल ने साइकिल से जा रहे सुखलाल पुत्र झरगदी निवासी भवानीपुरा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक भी गिर पड़ी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। उधर क ोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर तेजी से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार श्यामसुंदर पुत्र पुत्तीलाल व उनकी पत्नी सावित्री निवासी स्वरूपनगर घायल हो गई। मोतीझील चौराहे के पास बाइकों की भिड़ंत में विक्रम पुत्र शिवकुमार निवासी विजयनगर घायल हो गया। बकेवर में पैदल जा रहे रवि पुत्र देवेशकुुमार निवासी सुभाषनगर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं नुमाइश चौराहे पर बाइक से जा रहे पप्पी सक्सेना वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।