फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट-लैपटॉप ने पुस्तकों से किया दूर: डीएम

Sat, 31 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुस्तकों को देखते डीएम शमीम अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा महोत्सव में शनिवार को पुस्तक मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी शमीम अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने पुस्तक मेले में आए स्टालों पर रखी पुस्तकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किताबें मनुष्य की बुद्धि और सोच को तेज करती हैं लेकिन इंटरनेट और लैपटॉप ने लोगों को किताबों से दूर कर दिया है। सभी को इस पर विचार करना होगा कि आधुनिकता क ो अपनाते हुए भी हम अगर किताबों को अपने साथ रखते हैं तो हमें इससे न सिर्फ नए विचार मिलेंगे बल्कि हमारी क्षमताएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने विशेषकर स्कूली बच्चों से कोर्स की किताबों के साथ साथ ज्ञानवर्धक किताबों से जुड़ने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र से जुड़े विद्यालयों के बच्चों को पुस्तक मेला देखने पहुंचाएं इसके साथ मेले में आए प्रकाशकों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय पुस्तकों की खरीद करें। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने पुस्तक मेले में लगे स्टालों पर पहुंचकर विभिन्न पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली और पुस्तकें खरीदीं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति, केके डिग्री प्रबंध समिति अध्यक्ष लक्ष्मीपति वर्मा, महोत्सव समिति के राजकिशोर बाजपेई, विजय नारायण सिंघल, मेहरबान सिंह मौजूद रहे। संयोजक गिरिराज नारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कुश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें