फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सड़क हादसों में अधेड़ की मौत हो गई। वहीं ट्रेन की चपेट में आकर युवती की जान चली गई। दो अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बा निवासी ताराचंद्र (49) किराए पर लोडर लेकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह गेहूं की बोरियां लादकर उदी की ओर जा रहा था। इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास ग्वालियर बाईपास पर अनियंत्रित डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। चालक ताराचंद्र की मौके पर मौत हो गई। साथ में मौजूद सैफई क्षेत्र के नगला अजीत गांव निवासी दिलीप सिंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इसके अलावा भरथना साम्हों रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे पावर हाउस के पास शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे एक युवती की मौत हो गई। आरपीएफ मौके पर पहुंची। भोली गांव के नवाब सिंह ने बेटी सोनम (23) के रूप में शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि बेटी बीमार थी और घर से चुपचाप निकल आई थी। वह बीए की छात्रा थी। घटना से मां मुला देवी, भाई सीटू, सिक्कू आदि परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बकेवर थाना क्षेत्र के धर्मशाला गांव निवासी अजय कुमार (33) बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत फर्रुखाबाद रेलवे फाटक के सामने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। हादसे में भरथना रोड वंदेनगर निवासी आशीष कुमार घायल हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में मलाजनी के पास कार की टक्कर से सदर कोतवाली के छिपैटी मोहल्ला निवासी कैलाश यादव घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें