फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सप्ताह भर पहले पुरुष जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन मिले थे। जिले की प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आदेश पर सीएमएस ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने देर शाम बड़ी लापरवाही पर फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय का एक दिन का वेतन काट दिया है जबकि डॉक्टर को चेतावनी दी है। दोबरा गलती करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला इमरजेंसी वार्ड में एक्सपायर इंजेक्शन मिलने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दौरे पर आए और उन्होंने इस मामले की जांच प्रमुखता कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिले के प्रभारी मंत्री के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. महेश चंद्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब आलम व चीफ फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार को नामित किया था। कई दिन चली जांच के बाद सीएमएस डा. पारितोष शुक्ला ने एक्सपायर इंजेक्शन मिलने के मामले में फार्मासिस्ट शरद तिवारी व वार्ड ब्वाय सुमित का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। वहीं, डॉ. श्याम मोहन को कड़ी चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए है कि इस तरह ही लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा गलती होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें