फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोर्ट के आदेश पर हत्या के मामले में दो भाइयों समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोर्ट के आदेश पर भरथना थाना पुलिस ने दिसंबर 2025 में हुई हत्या के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा है जिसमें बड़े भाई की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन



पालीखुर्द निवासी विजय कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसने बताया कि उसके भाई प्रदीप कुमार के नाम एक बीघा जमीन थी। आरोप है कि भानपुर निवासी शिवराम ने रंजीत के सहयोग से 13 नवंबर 2025 को यह जमीन फूलमती के नाम करवा दी। प्रदीप और विजय ने इसका विरोध किया जिससे शिवराम, रंजीत, शनि और फूलमती रंजिश मानने लगे। 24 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने प्रदीप को भानपुर बुलाया। प्रदीप ने फोन पर बताया कि आरोपी उसे रुकने का दबाव बना रहे हैं फिर उसका फोन बंद हो गया। अगले दिन प्रदीप की मौत की सूचना मिली।



विजय कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उसने एसपी को रजिस्टर्ड डाक से भी रजिस्ट्री भेजी फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें