भरथना सीओ चंद्रपाल सिंह ने सोमवार को ऊसराहार क्षेत्र में गैर जिलों से जुड़ी सीमाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि सीमा पर पुलिस और अधिक सक्रिय रहेगी। क्षेत्र में जुआ और सट्टे की शिकायत मिलने पर सबंधित उप निरीक्षक पर कार्रवाई होगी।
सीओ ने क्षेत्र से लगने वाली मैनपुरी, कन्नौज और औरैया जिलों की सीमाओं का निरीक्षण करते हुए पाल अड्डा गांव के चेक प्वाइंट पर कन्नौज और औरैया जिलों से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने थानाध्यक्ष सतीश यादव से कहा कि वे टॉप टेन, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर में निरुद्ध अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
उन्होंने 19 जून को हुई खूनी लूट के बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने को कहा। किसी भी थाना क्षेत्र में जघन्य अपराध होने पर थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय होगी।
सीओ ने कहा कि क्षेत्र के संभ्रांतजनों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार रखें। मालूम हो कि एसएसपी ने हाल ही में आलोक प्रसाद की जगह चंद्रपाल सिंह को भरथना सीओ की जिम्मेदारी दी है।