फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के सेवा प्रबंधक समेत 17 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के बड़े अधिकारी समेत 17 लोगों में सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव जसवंतनगर क्षेत्र के हैं। साथ ही शहर में पॉजिटिव पाई गई वृद्धा का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 396 हो गई है। इनमें 291 ठीक हो चुके हैं।
87 सक्रिय केस हैं। 18 पॉजिटिव व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय रोडवेज के बड़े अधिकारी ने बताया कि आठ जुलाई को बैठक हुई थी।
उसके बाद से हल्का बुखार महसूस होने पर 10 जुलाई को सैफई में सैंपल कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें नारायण कालेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के छैराहा बजरिया में पॉजिटिव मिली 64 वर्षीय वृद्धा आगरा में कोविड अस्पताल में भर्ती है। महिला के पति किडनी रोगी हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है।
वृद्धा 9 जुलाई को आगरा गई थी। वहीं पर सैंपल लिए जाने के बाद वृद्धा पॉजिटिव मिलीं हैं। बसरेहर क्षेत्र के ग्राम रिटोला निवासी 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।
बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि युवक चार दिन पूर्व बल्लभगढ़ से गांव लौटा था। पेट दर्द होने पर वह सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय अल्ट्रासाउंड कराने गया था।
कोरोना सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अन्य पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक उदी क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा का निवासी है।
जसवंतनगर में सबसे ज्यादा 13 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें पूर्व में पॉजिटिव मिल चुके फक्कड़पुरा में 20 से 24 साल के चार युवक तथा एक 50 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

ये सभी पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में रहे बताए जाते हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के दूसरे संक्रमित हॉटस्पॉट लुधपुरा के हैं।
वे सभी संक्रमितों के संपर्क में रहे है। इनमें 4- 4 साल के दो बच्चे, नौ साल का बच्चा, 40 से 45 साल की पांच महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें