फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को गुमराह करने पर एसएसओ समेत चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसओ समेत चार निलंबित मैनपुरी जिले के जिन इनामी बदमाशों को दबोचने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम की पीठ थपथपाई जा रही थी। शुक्रवार देर शाम एसएसपी आकाश तोमर ने इसी मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत दो दरोगा व एक सिपाही निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इन चारों पर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगा है। माना जा रहा कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सूचना अफसरों को देरी से दी गई।
एसएसपी को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने एएसपी सिटी रामयश सिंह से जांच कराई। उनकी जांच रिपोर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई की गई है। इ
समें कहा गया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार, दरोगा कपिल कुमार, दरोगा सतपाल और सिपाही अंकित ने दो इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तात्कालिक परिस्थितियों को लेकर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया है।
विज्ञापन

लिहाजा उक्त चारों को निलंबित कर मामले की जांच एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह को सौंप दी गई। फिलहाल एसएसपी ने मामले में और अधिक खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें