फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की ससुर समेत मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर सैफई के टिमरुआ गांव के सामने अनियंत्रित कार पलटने से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और उनके ससुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के दो बेटे, उनके साले और साले का दस साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अपनी ससुराल बिहार के सीवान जा रहे थे। घायलों को चिकित्सा विवि में भर्ती किया गया है।
हादसे का शिकार हुए पुलिस निरीक्षक समरजीत सिंह (48) गोरखपुर जिले के पटना घाट गांव के निवासी थे। नौकरी के दौरान वे परिवार समेत गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके में रह रहे थे।
विज्ञापन

साथ ही सहारनपुर जिले में क्राइम ब्रांच निरीक्षक के पद पर थे। समरजीत सिंह पांच दिन की छुट्टी लेकर अपनी मारुति ब्रेजा कार से बिहार के सीवान शहर स्थित ससुराल में ससुर कमलेश सिंह (77), साले राजीव सिंह व उसके 10 साल के बेटे जीत सिंह, अपने दो बेटों मानवेंद्र व समरेंद्र को छोड़ने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह 5 बजे वे सहारनपुर पुलिस लाइन से निकले थे। उनका बड़ा बेटा मानवेंद्र कार चला रहा था।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के सामने गुजरते समय उनकी कार के अचानक अनियंत्रित हो गई। मानवेंद्र ने हादसे से बचने के लिए हैंडब्रेक लगाया। लेकिन, ड्राइवर सीट के बगल में बैठे समरजीत सिंह ने कार को विपरीत दिशा की ओर मोड़ दिया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

सूचना पर सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया।
चिकित्सा विवि में समरजीत सिंह व कमलेश सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दो बेटों, साले व भतीजे को मामूली चोटें आई हैं।
एसपी आकाश तोमर, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम हेम सिंह ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचकर घायलों की कुशलझेम पूछी और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें