फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स 26 व 27 को, कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आगामी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को देखते हुए इटावा एथलेटिक्स एसोसिएशन की शनिवार का बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 26 व 27 दिसंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव एसके यादव ने की। प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। जिसमें खिलाड़ी 25 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सीनियर वर्ग 20 वर्ष, 18 वर्ष, 16 वर्ष एवं 14 वर्ष आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य है कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लें। 26 दिसंबर को रनिंग इवेंट एवं 27 दिसंबर को पैदल चाल, शॉट पुट, लांग जंप सभी आयु वर्ग की होगी।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उनका चयन होगा, जो इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश पा सकेंगे। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि खिलाड़ी को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसमें स्कूल, क्लब, एकेडमी, कॉलेज या अन्य किसी संस्था के एथलीट भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाणपत्र दिया जाएगा। शारीरिक व्यायाम शिक्षक व एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा एथलेटिक्स प्रशिक्षक मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस कॉलेज सैफई से संपर्क कर ऑनलाइन लिंक प्राप्त कर पंजीकरण करवा सकते हैं। बैठक में गजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र सेंगर, उपेंद्र सेंगर, नरदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें