फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियाड परीक्षा के सफल बच्चे पुरस्कृत

Fri, 23 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओएफ ओलंपियाड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले माउंट लिटरा जी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कालेज के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया यह परीक्षा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। सफल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और नासा के लिए ओलंपियाड फाउंडेशन प्रायोजित करता है।
विज्ञापन


प्रथम चरण की ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया तथा राज्य स्तर के लिए उत्तीर्ण होकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ने सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के टीचर राजेश ओझा, प्रियंका सिंह, योगेंद्र मिश्रा एवं विद्यालय अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव आदि ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें