फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धों को बेड पर ही मिलेगी फिजियोथैरेपी

Sat, 28 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वृद्धजन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारी है। इसके लिए अस्पताल में एक और फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू किया जाएगा। ये सेंटर वृद्धों के लिए स्पेशल वार्ड के पास ही बनेगा।
विज्ञापन

 शहर के डा भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में आधुनिक एक्सरे और पैथोलॉजी सेवा शुरू होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्गों के लिए स्पेशल फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू करने का प्लान तैयार कर इस पर कार्य शुरू कर दिया है। अस्पताल में एक फिजियोथैरेपी सेंटर पहले से ही मरीजों को सेवाएं दे रहा है। लेकिन यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते परेशानी सामने आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत वृद्ध मरीजों को होती है। उन्हें वार्ड द्वितीय तल पर होने के कारण फिजियोथैरेपी सेंटर आने-जाने में तकलीफ होती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने द्वितीय तल पर स्थित वृद्धजन वार्ड के निकट ही दूसरा फिजियोथैरेपी सेंटर बनाने की तैयारी है। जिससे अस्पताल में भर्ती वृद्ध मरीजों को वार्ड में ही सुविधा मिल सके। यहां हाईटेक मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिससे मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन


इन मशीनों की सुविधा मिलेगी
1- शार्ट वेव डायथर्म सिकाई मशीन
2- नर्व इस्टूमिलेशन के लिए टेंस मशीन
3- अल्ट्रासाउंड सिकाई मशीन
4- एंकल मूवमेंट मशीन
5- रनिंग मशीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें