फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसती आग ने ली वृद्ध की जान

Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गर्म हवाओं से बचने की कोशिश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने एक वृद्ध की जान ले ली।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा और दिनभर लू चलती रही। इस भीषण गर्मी में दोपहर उदी मोड़ चौराहे के निकट किसी कार्य से पहुंचा एक वृद्ध चौराहे के पास पेशाब करने लगा। इस दौरान गश खाकर गिर पड़ा। लोगों की जब नजर उस पर पड़ी तो भीड़ ने वृद्ध को हिलाया। लोगों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक की उम्र करीब 83 साल है। वह सफेद धोती कुर्ता पहने है। उनके पास एक बेंत था तथा राम नामी अंगौछा डाले थे। एसओ रमाकांत दुबे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बैकुंठ नाथ पुत्र जगन्नाथ  निवासी बिजौली थाना बाह जनपद आगरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
इकदिल बिजली घर पर हंगामा
इकदिल।  इकदिल नगर व क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से जनमानस का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं । आक्रोशित लोगों ने सोमवार देर रात इकदिल उप विद्युत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्राम मुगलपुर नरैनी, रीतौर व इकदिल कस्बे के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। इकदिल पुलिस ने लोगों को समझाया। ग्रामीणों की सूचना पर भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया भी वहां पहुंच गई। उन्होंने  अधिकारियों से मोबाइल पर बात की तथा व्यवस्था सही करने को कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें