फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के प्रदर्शन को संबोधित करते प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा।  कर्मचारी  शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेशीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों एवं एसएमएस हाजिरी सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार को  चेतावनी भी दी कि यदि उनकी जायज मांगों को सरकार ने स्वीकार नहीं किया तो नौ अगस्त को लखनऊ में विधान सभा का घेराव किया जाएगा ।
विज्ञापन


 इटावा के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। धरने की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय प्रतिनिधि ओमकार यादव ने कहा कि जो भी हमें मिला संघर्ष के बल पर ही मिला है।  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि आज शिक्षक को गैर - शैक्षणिक कार्य में लगाकर शैक्षिक गुणवत्ता की बात की जा रही है।

शिक्षक स्वतंत्र होकर शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहा है। शिक्षक के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को भी सरकार ने छीन लिया है।  शिक्षक पढ़ाना चाहता है तो उसे पौधारोपण, बाल गणना, बीएलओ , स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में ड्यूटी में लगा दिया जाता है। आने वाले चुनावों में शिक्षक कर्मचारी बता देगा कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा, वही प्रदेश पर राज करेगा।
विज्ञापन


  उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार कभी भी शिक्षक - कर्मचारियों की हितैषी नहीं रही।  इसी सरकार ने पुरानी पेंशन खत्म की थी। महंगाई को देखते हुए सातवें वेतन की रिपोर्ट में फिर सरकार ने  छलावा किया है। जिले में एसएमएस से अध्यापकों की उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर उन्होंने अध्यापकों से हाथ उठाकर पूछा क्या आप सभी यह चाहते हैं कि आपकी उपस्थिति एसएमएस से दर्ज की जाए।

  हजारों की संख्या में शिक्षकों ने असहमति जताई।  उन्होंने मंच से यह एलान किया कि अब कोई भी शिक्षक एसएमएस करने को बाध्य नहीं। उन्होंने कहा कि हमें इससे कोई परहेज नहीं बशर्ते इसको सभी विभागों में लागू किया जाए। 

धरन में माध्यमिक शिक्षक संघ(शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा, कर्मचारी नेता राजीव यादव, अरविन्द प्रताप धनगर व राजीव धनगर, प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष साधौ सिंह यादव, योगेन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्ष ताखा ब्रजेश यादव, बसरेहर सुरेन्द्र यादव, संजीव यादव, गोबिन्द सिंह चौहान, जयवीर सिंह भदौरिया, पवन यादव, रविन्द्र यादव, कल्पना चौहान, उपेन्द्र वर्मा, संजीव कुमार, विनय, कौशलेन्द्र, बिपिन मिश्रा, अनुपम कौशल ,आफताब हुसैन , शिक्षा मित्र एसोसिएशन के उदयवीर सिंह  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें