फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को कुर्सी और फरियादियों को बैठा रहे नीचे

Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पर धरना को संबोधित करते मनीष यादव पतरे और पार्टी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुका है। थानों में अपराधियों को कुर्सी और फरियादियों को जमीन पर बैठाया जा रहा है। उन्होंने यह बात इकदिल व फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने हुए धरना-प्रदर्शन में कही।
विज्ञापन


इकदिल थाना पर प्रभारी करन सिंह राजपूत और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पर मनीष यादव पतरे की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भय और आतंक का माहौल इस समय जिले में है।

वैसा पहले कभी नहीं रहा। जिले में लूट, हत्या, बलात्कार और जमीन-जायदाद पर कब्जे होना आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सपा से जुड़े अपराधियों की चाटुकारिता में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी गरीब और आम जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


उसका डटकर प्रतिकार किया जाएगा। मनीष यादव पतरे ने कहा कि उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं के इशारे पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। भाजपा नेता प्रदीप दुबे ने कहा कि भाजपा जनता के हित में आवाज बुलंद करती करेगी।

धरना- प्रदर्शन में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, अजय धाकरे, अन्नू गुप्ता, बासू चौधरी, अरविंद दीक्षित, शिवाकांत चौधरी, विकास सिंह, वीरेंद्र बघेल, शिव किशोर धनगर, कृपा नारायण तिवारी, हरेश दीक्षित, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, गौरव राजपूत, मानू तिवारी, मधु तोमर, प्रीति सिंह, मनु यादव, सत्यभान यादव, राहुल यादव, प्रभात दीक्षित, उत्तम शुक्ला, सागर दुबे, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें