फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में वृद्ध को मार डाला

Wed, 01 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव पिडारी में बुधवार की सुबह फावड़े से वार करके वृद्ध की हत्या कर दी गई। वृद्ध को बचाने आए गांव के ही एक दंपति पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति को सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पिडारी गांव निवासी घनश्याम (75) का गांव के ही गोकुल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घनश्याम (75) घर पर मौजूद थे। इसी बीच गोकुल अपने बेटों अनिल और संजीव के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा।

घनश्याम ने विरोध जताया तो तीन उस पर हमलावर हो गए। एक ने घनश्याम पर फावड़े से वार कर दिया। इससे घनश्याम मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गांव के रतीराम अपनी पत्नी विद्यावती के साथ घनश्याम के बचाव में आए तो तीनों ने उनके ऊपर भी फावड़े से प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के एकजुट होने पर हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दंपति को सैफई रिम्स भेजा। यहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह ने गांव के गोकुल सिंह सहित उसके बेटे अनिल कुमार व संजीव कुमार के खिलाफ पिता की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक के बेटे सुरेंद्र की तहरीर पर गोकुल सिंह सहित उसके बेटे अनिल कुमार व संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें