फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्र को पुलिस ने किया बरामद

Wed, 01 Apr 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दर्शनपुर गांव के पास स्थित गेहूं के खेत से एक छात्र को बरामद किया। छात्र के हाथ पैर बांधकर उसे खेत में डाला गया था। बरामद छात्र का करीब डेढ़ माह पूर्व फिरोजाबाद जिले के गांव पट्टी खेरिया के पास से अपहरण किया गया था। बदमाशों ने फिरौती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के पट्टी खेरिया गांव निवासी रामकिशन लोधी का पुत्र सुमित (14) जसराना के श्रीदुर्गा इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र है। 13 फरवरी को जब वह परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते से बोलेरो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था।

इस मामले में छात्र के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसवंतनगर हरपाल सिंह को सूचना मिली कि दर्शनपुर व दोगेपुरा गांव के बीच स्थित एक गेहूं के खेत में एक बालक बंधा पड़ा है। इसी सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र को बरामद किया।
विज्ञापन


पूछताछ में छात्र सुमित ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि अपहरणकर्ता उसे ज्यादातर बोलेरो कार में डालकर ले जाते थे। उसके हाथ पैर बांधकर रखते थे। साथ ही आंखों पर भी पट्टी बांधे रहते थे। खाने के नाम पर दिन में एक दो रोटियां ही देते थे।

छात्र के बरामद होने पर जसवंतनगर पुलिस ने जसराना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर जसराना पुलिस परिजनों के साथ जसवंतनगर आई और छात्र को अपने साथ ले गई। पुलिस के साथ आए सुमित के चाचा अजय प्रताप ने बताया कि बदमाशों की ओर से पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की चिट्ठी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें