फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध ने दम तोड़ा, जिले में हुई105वीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध ने इलाज के दौरान सैफई कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 105 हो गई है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ.राजा गणपति आर ने बताया ग्राम दुर्गापुरा निवासी वृद्ध को निमोनिया होने पर 22 दिसंबर को शाम करीब सवा तीन बजे भर्ती कराया गया था। मरीज की 30 दिसंबर की रात सवा दस बजे मौत हो गई।
सीडीओ ने बताया बृहस्पतिवार को जिले में मात्र एक कोरोना संक्रमित शहर में विजयनगर स्थित बौद्ध विद्या मंदिर विद्यालय कोकपुरा के पीछे 27 वर्षीय युवक मिला। जबकि 5 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
विज्ञापन

बताया जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5719 हो गई है, इनमें से 5538 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 105 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 76 है। दिसंबर महीने में 350 संक्रमित मिले। 446 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए, जबकि 07 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया जिले में अब तक 2 लाख 95 हजार 25 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें आरटीपीसीआर से 01 लाख 42 हजार 149 जांच हुई।
इनमें 2352 पॉजिटिव एवं 01 लाख 39 हजार 797 निगेटिव मिले। इसी प्रकार एंटीजन किट से 01 लाख 48 हजार 925 जांच में से इनमें से 3171 पॉजिटिव एवं 145754 निगेटिव मिले। तथा ट्रू नेट मशीन से 3951 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें से 196 पॉजिटिव एवं 3171 निगेटिव मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें