फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश में गिरे कच्चे मकानों को देखने पहुंचे अफसर

Mon, 28 Sep 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लवेदी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से कच्चे मकानों के ढहने की जानकारी पर रविवार को तहसील प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार चकरनगर श्रीकांत सिंह ने नवादा खुर्द कलां पहुंचकर बारिश से क्षतिग्रस्त और गिरे मकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने दिनेश कुमार उर्फ छुटकन रावत, लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार दुबे, प्रमोद कुमार दुबे, अशोक सिंह चौहान और सेलू सविता समेत अन्य प्रभावित परिवारों के नुकसान का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों के मकानों का मौके पर सत्यापन कराया जा रहा है। क्षति का आकलन कर नियमानुसार रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि पात्र पीड़ितों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाई जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद टीम चंद्रपुरा के निहाल सिंह के यहां हुए नुकसान का जायजा लेने रवाना हुई। वहीं पीड़ित अमोल सिंह ने बताया कि मकान गिरने के बावजूद उनके घर प्रशासनिक टीम नहीं पहुंची है। उन्होंने नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान लेखपाल के मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि लेखपाल गांव में नियमित नहीं आते और काम के लिए बकेवर बुलाते हैं। नायब तहसीलदार ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें