फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकों की जांच को दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
फोटो संख्या 36 निरीक्षण करते एसडीएम हेम सिंह पुलिस बल के साथ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिलाधिकारी श्रुति सिंह व एसएसपी आकाश तोमर ने राजस्व एवं आबकारी विभाग की टीम के साथ बढ़पुरा व पछायगांव क्षेत्र में डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण किया। डीएम, एसएसपी ने आबकारी टीम के साथ उदी मोड़, जैतपुरा, नगला गौर आदि स्थानों पर शराब की दुकानों का स्टॉक रजिस्टर चेक करने के साथ सैंपल भी लिए। इस दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ जसवंतनगर रमेशचंद्र, बढ़पुरा थाना प्रभारी जीवाराम, पछायगांव थाना प्रभारी अमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी महेवा के अनुसार, एसओ बकेवर अंजन कुमार सिंह व चौकी प्रभारी महेवा नीतेंद्र वशिष्ठ ने महेवा स्थित शराब ठेकों और बीयर की दुकान पर पहुंच कर चेकिंग की। अहेरीपुर चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह अत्री व बराउख चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह ने भी अपने क्षेत्र में चेकिंग की।
संवाद न्यूज एजेंसी सैफई के अनुसार, शनिवार को तहसील क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों पर तहसीलदार हरिश्चंद्र, आबकारी इस्पेक्टर संजय उपाध्याय, सैफई थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव की टीम ने दुकानों को चेक किया। ग्राम पंचायत कुम्हवार में बीयर, अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर की छापेमारी में स्टॉक रजिस्टर के हिसाब से दोनों ही ठेकों में स्टाक सही पाया गया। देसी शराब की दुकान पर निरीक्षण के दौरान नमूने लिए गए। छापामार कार्रवाई के दौरान ठेकेदार नजर नहीं आए। इस दौरान कुम्हवार चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह व समस्त टीम मौजूद रही। इसी प्रकार परासना व हरदोई में देसी शराब की दुकान पर चेकिंग कर नमूने लिए गए।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी चकरनगर के अनुसार, तहसील प्रशासन ने क्षेत्र की सभी देसी शराब की दुकानों पर चेकिंग कर सैंपल लिए। एसडीएम चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा ने सभी ठेकेदारों को बिक्री के दौरान सख्त हिदायत बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह पुलिस बल संग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें