फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के ईनामी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 49 पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो लोगों को एक 315 बोर तमंचा व तीन जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने शनिवार की सुबह लुधियानी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि नगला हीरे निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी सहित दो लोग लुधियानी चौराहे पर वाहन के इंतजार में कहीं जाने के लिये खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके से दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए दिनेश कुमार यादव पुत्र राजवीर सिंह व सोनू यादव पुत्र राम भरोसे निवासीगण नगला हीरे थाना बकेवर की जामा तलाशी में सोनू यादव के पास से एक 315 बोर अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। सोनू यादव गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इसी के चलते उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें