फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों का मंचन, नर्सिंग छात्राओं ने किया कैटवाक

Wed, 13 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र सैफई में विश्व नर्सिंग डे धूमधाम के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने त्याग  की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर केक काटा गया। नाटकों के मंचन के साथ नर्सिंग छात्राओं ने कैटवाक भी किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देेने वालों सम्मान भी किया गया।  

मुख्य अतिथि डा. प्रभाकर ने कहा कि नर्सिंग सेवा को कैरियर के रूप में चुनने वालों की संख्या में  वृद्धि हुई है जबकि पहले इस फील्ड में आने वालों की बहुत कमी थी। उन्होंने बताया कि नर्सिंग क ो गठित 105 साल हो चुके  हैं। त्याग, सेवा भाव नर्सिंग के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स ने इस वर्ष की थीम नर्सेस फोकस फॉर चेंज केयर इफेक्टिव, कास्ट इफेक्टिव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आज की नर्सों को फ्लोरेंस नाइटिंगल के जीवन से सीख लेने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में क्रीमियन युद्ध के समय नर्सिंग सेवा का गठन किया गया था।

नर्सों ने युद्ध में घायल ब्रिटेन के सैनिकों की सेवा की थी। सेवा की प्रतिमूर्ति होने के कारण ही उन्हें लेडी विद लैप के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, अपर निदेशक राधाकृष्ण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के गुप्ता, न्यूरोलोजी के एचओडी डा. रमाकांत यादव, नर्सिंग प्राचार्या बिजीबिजू, नर्सिंग अधीक्षिका ले. कर्नल विजया डोंगरा के अलावा नर्सिंग स्टाफ , फैकेल्टी मेंबर तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर इंचार्ज ऑफ इयर अगनेश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग स्टाफ दानिश ने किया।

नर्सों को किया सम्मानित
जिला अस्पताल में नर्सेस डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा ने नर्सों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नर्सों की प्रेरणास्त्रोत फ्लोरेंस नाइटिगेल को याद करने के साथ रोगियों के प्रति उनके योगदान की चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की अध्यक्ष उर्वशी दीक्षित ने की। श्रीमती दीक्षित व ग्रुप की सदस्य श्यामला पांडेय व कमलेश शर्मा ने नर्सों को सम्मानित किया। इस मौके पर मालती दीक्षित, नीता सक्सेना, पूनम तिवारी, राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें