फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगी आग, गेंहू की 45 गट्ठे जले

विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धूधू कर जलता ट्रक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 134 गोलचक्कर के पास शनिवार को आगरा की ओर जा रहे ट्राला में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। ट्राला में लदा सामान जल गया।
विज्ञापन

टयूपीडा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकांन ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। टकरुपुर गांव में बीहड़ और मुसीकापुर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई।
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा थाना क्षेत्र के गोडवाला निवासी रणजोध पुत्र पूरन सिंह ट्राला लेकर जा रहा था। उसने बताया कि चलते ट्राला में आग लग गई थी। आग देखकर वह चलते ट्राला से कूद गया।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार टकरुपुर गांव में अखिलेश बाबा के मकान के बीहड़ में शनिवार सुबह आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लवेदी पुलिस व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार मुसीकापुर गांव में खेतों में आग लगने से गेहूं के 45 गट्ठर जल गए। लेखपाल अनिल यादव ने बताया कि अरविंद कुमार और सुमित्रा देवी के खेत में गेहूं के गट्ठर और भूसा जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें