फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी ईवीएम में रहेगी प्रत्याशी की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/लवेदी। हर चुनाव में चुनाव आयोग नए-नए प्रयोग करता रहता है। अबकी ईवीएम में प्रत्याशी का फोटो भी लगाने की तैयारी है। ईवीएम में पार्टी का चुनाव चिन्ह होने के साथ प्रत्याशी का फोटो भी रहेगा, जिससे मतदाता को पहचान में अधिक सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि मैदान में 15 से अधिक प्रत्याशी हुए तो बूथ पर दो ईवीएम मशीन लगाई जाएंगी। जिले में 25 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे। एक फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि है।
चार फरवरी को नामांकन वापसी का दिन है। इस दिन ही तय हो जाएगा कि बूथ पर एक ईवीएम रहेगी अथवा दो ईवीएम लगानी पड़ेंगी। एक से लेकर 15 तक प्रत्याशियों के चुनाव निशान रहेंगे और 16वें नंबर पर नोटा का बटन है।
विज्ञापन

यदि नामांकन के बाद 15 उम्मीदवारों से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा तो उस विस क्षेत्र में दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। इस बार ईवीएम में उम्मीदवारों की फोटो दिखेगी।
इसके लिए नामांकन के दौरान ही फोटो लिए जाएंगे। फोटो का बैक ग्राउंड सफेद होना चाहिए, रंगीन फोटो नहीं लिया जाएगा। तस्वीर में टोपी, चश्मा नहीं लगा होना चाहिए। यही फोटो ईवीएम में दिखेगी।
ईवीएम में सबसे पहले उम्मीदवार का नाम और उसके बाद फोटो तथा बाद में चुनाव निशान रहेगा। चुनाव निशान के सामने ही बटन होगा, जिसे दबाकर वोट करना है।
ऐसे डाल सकते हैं वोट
ईवीएम ट्रेनर विजेंद्र कुमार ने बताया कि ईवीएम मशीन के ऊपर हरी बत्ती जल रही है तो समझो मशीन वोट डालने के तैयार है। चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार के नाम व चिन्ह के आगे एक नीला बटन है।
उम्मीदवार को वोट डालने के लिए उसके नाम के सामने वाला नीला बटन दबा देना है। यदि आप किसी भी उम्मीदवार को मत नहीं देना चाहते, तो मशीन के अंतिम नीला बटन नोटा का दबा सकते हैं।
बटन दबाने पर पास वाली लाल बत्ती जलेगी एवं बीप की आवाज आएगी। तभी आपका वोट डाला हुआ माना जाएगा। यदि लाल बत्ती न जले, बीप की आवाज न आए तो तुरंत पीठासीन अधिकारी को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें