फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के साथ अब ग्राम पंचायतों की आमदनी भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायत राज विभाग ने अब ओडीएफ प्लस की ओर कदम बढ़ाए हैं। इस पहल से जहां गांव स्वच्छ होंगे वहीं ग्राम पंचायतों की आमदनी हो सकेगी। इसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

अब तक केवल ओडीएफ गांव घोषित थे, लेकिन अब ओडीएफ प्लस योजना लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत घर के गंदे पानी का निस्तारण, गीले व सूखे कचरे के जरिये जैविक खाद बनाने का काम होगा।
इसके अलावा हर घर शौचालय का शत-प्रतिशत उपयोग के साथ ही गांव में गोवर्धन योजना लागू कर पशुओं के गोबर से उत्पाद बनाकर कमाई भी होगी। गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। जिले की 471 ग्राम पंचायतों में से 33 ग्राम पंचायतों का इसके लिए चयन किया गया है। योजना के लिए 12 करोड़ से अधिक की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ये काम करने होंगे
- सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करना व उसको अलग करना।
- सामुदायिक भवनों में सफाई व पुताई का काम श्रमदान से कराना।
- श्रमदान कर गांव की खाली जमीनों पर पौधरोपण कराना।
- गंदगी मुक्त भारत के प्रचार प्रसार के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिताएं।
- ओडीएफ प्लस गांवों की अवधारणा गांव के लोगों के मन में बैठाना।
जिले की 33 ग्राम पंचायतों का ओडीएफ प्लस योजना के तहत चयन हुआ है। इससे विकास, स्वच्छता के साथ ही आमदनी भी होगी। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। - बनवारी सिंह, डीपीआरओ
ऐसे होगी आमदनी
गांवों में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम करने के साथ ही जैविक एवं प्लास्टिक कूड़े को अलग-अलग करने का भी काम किया जाएगा। इसमें जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी, जबकि प्लास्टिक और अन्य पदार्थों को बेच दिया जाएगा। इससे मिलने वाले रुपये भी गांव के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें