फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाएं समाजवादी : शत्रुघ्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मंगलवार को कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया। कहा कि उनकी नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादियों को आगे आना चाहिए। इसमें अखिलेश यादव बड़ी भूमिका अदा करेंग्रे।
विज्ञापन

दिल्ली के पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव ने भी नेताजी को नमन किया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उनके आवास पहुंचे। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी उन्हें याद किया।
उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा भी नेता जी को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। कहा कि नेता जी के लिए शब्दों का चयन करना बहुत मुश्किल है। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने उन्हें मजदूरों का हितैषी बताया।
विज्ञापन

भूखा-प्यासा पहुंचा सैफई, तबीयत बिगड़ी
सैफई। बलिया के थाना नगरा के ग्राम केमपुरा निवासी अजीत यादव तीन दिन पहले नागपुर से सैफई के लिए निकला था। रास्ते में उसने कुछ खाया-पिया नहीं। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार रात सैफई बस स्टैंड पर उसे बेहोश देखकर पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें