फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में ब्राड बैंड कनेक्शन नहीं कराने पर मिली चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 में परीक्षा केंद्र बनाए गए चार और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्र संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण न करने पर नोटिस दिए गए हैं। इन विद्यालयों ने अभी तक हाईस्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन एवं कैमरे आनलाइन कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने कहा कि व्यवस्थाएं दो दिन के अंदर पूर्ण न होने पर प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जाएगा। वित्त विहीन विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले डीआईओएस जिले के सात विद्यालयों को भी नोटिस जारी कर चुके हैं। अब अधूरी व्यवस्थाओं वाले विद्यालयों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस वर्ष परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के मानक तय किए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षा के दौरान वेब कास्टिंग भी कराई जानी है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट/ ब्रॉडबैंड कनेक्शन, कैमरे आनलाइन करने की व्यवस्थाएं होनी हैं। इस वर्ष के लिए जारी 60 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

कलावती रामप्यारी इंटर कालेज लखना, बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर, पं. रमेश चंद्र इंटर कालेज निवाड़ीकला एवं रामअवतार इंटर कालेज निवाड़ीकला ने अभी तक वेब कास्टिंग संबंधी मानकों की पूर्ति की रिपोर्ट नहीं दी है।
इन विद्यालयों में अभी तक हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने वित्तविहीन एवं सहायता प्राप्त दोनों विद्यालयों से निर्धारित मानकों की पूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है।
मानकों की पूर्ति न होने पर विद्यालय में बना परीक्षा केेंद्र समाप्त भी किया जा सकता है। इससे पहले डीआईओएस ने जनता इंटर कालेज फर्रुखाबाद रोड इटावा, शिवनारायण इंटर कालेज इटावा, जनसहयोगी बालिका इंटर कालेज बसरेहर, जनता इंटर कालेज पूठन सकरौली, प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज चौपुला, महात्मा गांधी सैनिक इंटर कालेज पछांयगांव, राजकीय बालिका इंटर कालेज उदी को भी चेतावनी जारी की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि संबंधित विद्यालयों में ंवेब कास्टिंग के लिए हाईस्पीड इंटरनेट/ ब्रॉडबैंड कनेक्शन/ कैमरे आनलाइन की व्यवस्था प्रधानाचार्य विद्यालय मेें उपलब्ध निधियों से ऋण लेकर पूरी करा लें। भविष्य में ध्यान की प्राप्ति होने पर उसका समायोजन करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें