फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में टेल तक पानी नहीं, अधिशासी अभियंता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नहरों में टेल तक पानी को लेकर प्रशासन गंभीर है। टेल तक पानी ना पहुंचने और बैठक में गैरहाजिर रहने पर अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही परिवार नियोजन की धीमी गति पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान आयुष्मान योजना की समीक्षा में पाया कि अभी तक 23 प्रतिशत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सके हैं। डी श्रेणी की रैकिंग पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। यह बहुत ही चिंता का विषय है। इसी प्रकार परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में प्रगति खराब पाए जाने पर टीमें गठित पर प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाए जाने की समीक्षा में डी श्रेणी में मिलने पर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अधिशासी अभियंता नहर बैठक में उपस्थित नहीं थे, इस पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित किए जाएं। उन्होंने श्रमिक पंजीयन योजना में बी श्रेणी में पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक उपायुक्त श्रम को निर्देश दिये कि इसमें लापरवाही न बरती जाए। अभी तक जनपद ए श्रेणी में था, अब कृषि, पंचायत, मनरेगा एवं एनआरएलएम द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण में काफी कमी आई है। इसमें प्रतिदिन श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कर उनका डाटा प्रतिदिन फीड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें