फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा नहीं, व्यस्त हैं सीएम, महोत्सव में जल्द आएंगे

Sun, 27 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नाराज नहीं हैं, व्यस्त हैं। वह महोत्सव में जरूर आएंगे। सीएम को रविवार को महोत्सव में इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के उद्घाटन में आना था, पर वे फिर नहीं आ सके। इस पर धर्मेंद्र यादव ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम राजनीतिक व्यस्तता से सैफई नहीं आ सके हैं। उनके नाराज होने की बातें निराधार है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। महोत्सव अभी 11 जनवरी तक चलना है। इस बीच वे सैफई महोत्सव में जरूर आएंगे। इससे पहले सैफई महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सीएम अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे।

इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने महोत्सव का उद्घाटन किया था। मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित कई बड़े नेता इस मौके पर मौजूद रहे थे। सीएम की गैरमौजूदगी के बाद चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं कि वह सपा से सुनील यादव साजन एवं आनंद भदौरिया के निष्कासन से नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते वे सैफई नहीं आए।
विज्ञापन


रविवार को इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के उद्घाटन के लिए फिर सीएम का इंतजार होता रहा। जिला प्रशासन की ओर से हवाई पट्टी पर फ्लीट भी लगा दी गई थी। काफी इंतजार के बाद जब लखनऊ से चलने की लोकेशन नहीं मिली तो फ्लीट वापस चली आई। दोपहर तक यह स्पष्ट हो गया कि सीएम नहीं आएंगे।

इसके बाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव ने क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। इसी मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम राजनीतिक व्यस्तता के चलते सैफई नहीं आ सके हैं। उनके नाराज होने की बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें