फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉनवेज जोन बना नहीं, व्यवसाय बंद करा दिया

विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते व्यापारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर में बंद पड़े मुर्गा व्यवसाय को फिर से शुरू कराए जाने के संबंध में शुक्रवार को कारोबारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व मेें जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है शहर प्रशासन ने बिना उचित कारण के हमारे वर्षों पुराने व्यापार को बंद कराते हुए शहर में नॉनवेज जोन बनाने का आदेश नगर पालिका को दिया है। ईओ से मिलने पर उन्होंने पालिका के पास कोई जगह न होने की बात कही है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि शहर के करीब 35-40 मुर्गा व्यवसायी प्रशासन की बेरुखी से भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। कहा कि लॉकडाउन की वजह से पहले से ही उनकी कमर टूट चुकी है। इस व्यवसाय से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। जब तक अलग नॉनवेज जोन की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक बंद पड़ी दुकानों को फिर से खोले जाने का आदेश दिया जाए। आश्वत करते हैं कि खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के मानकों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें