फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन अपनाकर आय बढ़ाएं किसान

विज्ञापन
पशु आरोग्य मेले में भाग लेते क्षेत्रीय पशुपालक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर। पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को ग्राम नगला कले में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। निवर्तमान प्रधान सतीश कुमार शर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पशुपालकों को गांव में ही चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेले में पशुओं की बीमारियों और उनके पोषण के बारे में जानकारी दी जाती है। किसान कृषि के साथ-साथ पशुपालन करके भी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद यादव ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में सभी पशुओं का निशुल्क उपचार कर दवा दी जाती है। डॉ. शैलेेंद्र सिंह चौहान ने पशुपालकों को बांझपन निवारण, गोकुल मिशन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान ने पशुओं खुरपका, मुंहपका, एच एस टीकाकरण व टैगिंग कराने को कहा। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. केएन सारस्वत, रवि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, ओमकार सिंह व गौरव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें