फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अस्पताल के शौचालयों में नहीं मिला पानी

Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गुरुवार को कस्बा स्थित 50 बेड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



14 दिसंबर के अंक में अमर उजाला में विशेषज्ञ डॉक्टर गए, सूची अब तक चस्पा...शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसे संज्ञान लेकर गुरुवार को सीएमओ डॉ.गीताराम ने गुरुवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्हें चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ ने चार माह से वेतन नहीं मिलने की बात बताई। वहीं, बताया कि डॉक्टरों के नियमित न आने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाॅक्टरों के कक्षों में बने शौचालयों में पानी तक नहीं आ रहा है।
सीएमओ ने सीएमएस डॉ.वीरेंद्र भारती से अस्पताल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञों की पुरानी सूची चस्पा होने का कारण भी पूछा। कहा कि जल्द ही इसे संशोधित कराया जाए। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल का डीडीओ कोड आ गया है, लेकिन बजट न मिलने की वजह से समस्या आ रही है। जिन्हें जल्द दूर कराया जाएगा। वेतन का बजट आ गया है। वेतन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शौचालय में पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। लेकिन कुछ समय लगना है। इस दौरान सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संदीप गुलाटी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैयब, ईएमओ डॉ. सतेंद्र साहू, डॉ. शाहना, फार्मासिस्ट मनोज, दिनेश प्रताप, वीणा, अशोक आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें