फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हुए रिजर्वेशन

Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बुकिंग विंडो पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार रात से शहर के रेलवे स्टेशन पर ठप रिजर्वेशन का कार्य सरवर ठीक न हो पाने के कारण शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सका। वहीं शहर के सभी छह प्राइवेट टिकट काउंटर भी सरवर न आने से बंद पड़े रहे। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से टेकभनीकल टीम ने सामान्य टिकटों के दो काउंटरों को शुरू कराया। पांच में से दो काउंटरों पर ही टिकट मिलने से बुकिंग विंडों पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

बुधवार रात इटावा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन व बुकिंग काउंटरों पर सरवर फेल होने से काम ठप हो गया था। कंप्यूटर कंट्रोल कक्ष में हाईवोल्टेज से कई उपकरणों के फुंकने से शुक्रवार तक टीम इसे सुधार नहीं सकी और यात्रियों के रिजर्वेशन नहीं हो सके। दूसरी ओर यहां से जुडे़ शहर के सभी छह प्राइवेट टिकट घरों पर भी सरवर न आने से ताला लटका रहा। जिसका नतीजा रहा कि रिजर्वेशन कराने पहुंचे यात्रियों को दूसरे दिन भी बिना रिजर्वेशन के ही लौटना पड़ा। उधर टीम ने जैसे तैसे बुकिंग विंडो के दो काउंटरों पर कामकाज शुरू किया। सुबह से शाम तक इन दो काउंटरों पर यात्रियों की कतारें लगी रहीं।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुकेश मणि ने बताया कि कंट्रोल के टर्मिनल सरवर में खराबी आने से इसे लोकल स्तर पर ठीक नहीं किया जा सका है। जिस पर टर्मिनल सरवर को ठीक कराने के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को गड़बड़ी दूर कर रिजर्वेशन व जनरल टिकट बनाए जाने का कार्य पूर्व की तरह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें