फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक सवार सिपाही की हादसे में मौत

Thu, 21 Sep 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
सिपाही विनय कुमार सिंह - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड के जुगरमऊ चौराहे के पास बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। वह सीतापुर में यूपी 100 में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए थे। सिपाही ने हेलमेट नहीं लगाया था। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें ही मौत का कारण बनीं।
विज्ञापन


बसरेहर कस्बा निवासी विनय कुमार सिंह (30) पुत्र रामबरन 2006 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह इन दिनों सीतापुर जिले में यूपी 100 में तैनात थे। पिता के हार्ट का आपरेशन होने की वजह से 10 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार रात करीब 10 बजे इटावा से घरेलू सामान की खरीदारी करके घर लौट रहे थे कि फर्रुखाबाद रोड पर जुगरामऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सहित गिर पड़े।

हेलमेट नहीं लगाने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बसरेहर पुलिस ने उनके पास मिले आईकार्ड से पहचान कर परिजनों को सूूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें