फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आधे लाभार्थियों को ही मिल सका आयुष्मान का लाभ

Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में अभी भी आधे ही लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर से चल रही सुस्ती की वजह से अभी तक जिले के सिर्फ आधी आबादी को ही आयुषमान कार्ड योजना का लाभ मिल सका है। जनपद में 5, 61, 705 लोगों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अभी तक 2,94, 788 लोगों को ही मतलब 52.48 प्रतिशत लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं।
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ही प्रतिदिन लगभग 60 लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं सभी सीएचसी पर आयुष्मान मित्रों को कैंप लगाकर और घर-घर जाकर लोगों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं पंचायत सहायकों को भी इस काम में सहयोग करने के निर्देश हैं। प्रतिदिन पंचायत सहायकों को घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश हैं। लगभग तीन माह पहले डीएम की सख्ती के बाद रफ्तार को तेज किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि प्रतिदिन अलग-अलग ब्लाकों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। ताकि आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


कार्ड आने में लग रहे 20 से 30 दिन
आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तो तेजी से किया जा रहा है, लेकिन कार्ड आने की गति धीमी हो गई है। आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले शहर के सुधीर और रमेश ने बताया कि उनका लगभग एक माह पहले आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बन गया था, लेकिन अभी तक उनका कार्ड आया नहीं है। इससे उन्हें अभी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



आयुष्मान कार्ड बनवाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। गांव-गांव कैंप लगवाए जा रहे हैं। कार्ड आने में अधिक समय लगने जैसी अभी कोई सूचना नहीं है। यदि किसी का कार्ड आने में देरी हो रही है तो वह सीएमओ कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डॉ. यतेंद्र राजपूत, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें