इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र ने जसवंतनगर के खाद्य अधिकारी पर दुकानदारों का उत्पीड़न करने व वसूली का आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री आकाशदीप जैन ने इस सबंध में जिलाधिकारी अवनीश राय से मुलाकात की।
संगठन के नगर अध्यक्ष अतुल बजाज, महासचिव राजीव यादव समेत 20 से अधिक व्यापारियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के एक अधिकारी नमूने लेने और लाइसेंस के नाम पर उत्पीड़न कर वसूली करा रहे हैं। इस दौरान गागर गुप्ता, मुकेश कुमार, पीयूष गुप्ता, गौतम गुप्ता, सचिन गुप्ता, विनोद जैन, शुभम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि दोषी खाद्य अधिकारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।