शार्ट सर्किट से चार घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम जबरपुरा निवासी रामौतार पुत्र रामेश्वर दयाल के घर की छत पर रखे छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
कुछ पलों में आग बढ़ गई और पड़ोसी कमलेश कुमार और जिलेदार सिंह के घर भी चपेट में आ गए। इसी बीच पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। अग्निकांड में रामौतार का करीब 40 हजार रुपये, कमलेश व जिलेदार का 10-10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल टीम के प्रभारी अमरसिंह का भी कहना रहा कि तीनों का करीब 60-70 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। उधर इटावा कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर में विजय प्रजापति ने जानवरों के लिए तलघर में भूसा भर दिया था।
यहीं पर उसकी गृहस्थी का सामान भी रखा था। शुक्रवार को शार्ट सर्किट से भूसे में आग लग गई। विजय सिंह ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।