फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंतनगर लाए जाएंगे कन्नौज, फर्रुखाबाद के नौ कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज और फर्रुखाबाद के नौ कोरोना मरीज जसवंतनगर सीएचसी में लाए जाएंगे। इन मरीजों के मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जसवंतनगर सीएचसी में मार्च में ही 30 बेड का कोरोना अस्पताल तैयार कर लिया गया था। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि कानपुर नगर के सरसौल और कन्नौज के तिर्वा में बनाए गए कोरोना अस्पताल मरीजों से भर गए हैं।
कन्नौज और फर्रुखाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। वहां के नौ मरीजों को जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल भेजा जा रहा है। इसमें पांच फर्रुखाबाद और चार मरीज कन्नौज जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आदेश मंगलवार शाम को ही मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
प्रत्येक टीम में छह डॉक्टर के अलावा 21 स्वास्थ्यकर्मी व सफाईकर्मी हैं। पहली टीम 15 दिन काम करेगी।
इसके बाद दूसरी टीम को लगाया जाएगा। 15 दिन बाद पहली टीम के डॉक्टर व अन्य कर्मियों को सैंपल लेने के बाद 14 दिन के लिए अस्पताल में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें