फोटो संख्या 31 गांव- गांव पदयात्रा के दौरान बाइकों से गांव की ओर जाते प्रसपा नेता
- फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने मंगलवार को गांव-गांव पदयात्रा के दूसरे चरण में पचावली, लोकासई, मुलायम नगर, इटगांव, मूंगापुरा, रामनगर, कनैया, अभिनयपुर, पाठकपुरा,अहलादपुरा, संतोषपुर आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। किसानो और नौजवानों की समस्याएं सुनीं।
कहा, कि भाजपा सरकार में रोजगार खत्म हो गया है, व्यापार चौपट है। नए कृषि कानून वापस हों। इस मौके पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, आशीष पटेल, फरहान शकील, अनवार हुसैन, कामिल कुरैशी, इदरीश अंसारी, आलोक दीक्षित, सुनील यादव, भूरे, राम आदि शामिल रहे।